👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फरवरी में होने की संभावना है। ऐसे में विभाग ने कमर कस ली है और हापुड़ जनपद में परीक्षा के लिए 43 केंद्र बनाए हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा केंद्रों से 29 नवंबर तक आपत्ति मांगी गई थी। परीक्षा केंद्रों को लेकर 48 आपत्ति दर्ज कराई गई थी जिनका विभाग ने निस्तारण कर परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप दिया है। अब 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457























