
“गढ़ गंगा में फिलहाल बाढ़ की स्थिति नहीं”: एसडीएम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में खादर में रहने वाले लोगों की चिंता की लकीरें गहरी होती जा रही है। ऐसे में अधिकारियों के निरीक्षण का दौड़ लगातार जारी है। गंगा के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव से क्षेत्रवासी चिंतित हैं। वहीं गढ़ के एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि पांच बाढ़ चौकी स्थापित की गई हैं। रास्ते में फिलहाल पानी आ गया है। ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा ह। चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। फिलहाल बाढ़ की स्थिति नहीं है।
कांकाठेर की मढेया के रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में पानी आ गया है जिसकी वजह से उन्हें आने जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। फसले, पशुओं के चारे, राशन पर खतरा मंडरा रहा है ।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025



















