
👁 491 views Views
हापुड़ नगर पालिका परिषद की चेयरमैन व पति ने थामा भाजपा का दामन
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद की चेयरमैन पुष्पा देवी और उनके पति श्रीपाल ने रविवार को लखनऊ में भाजपा कार्यालय पहुंचकर बीजेपी का दामन थाम लिया। इससे पहले वह बहुजन समाज पार्टी में थी। उनके भाजपा में आने से सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। आने वाले चुनाव में इसका असर पड़ सकता है।
आपको बता दे कि नगरपालिका परिषद के चुनाव में पुष्पा देवी ने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है जिससे सियासी गलियारे में हलचल काफी तेज हो गई है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















