
👁 97 views Views
पिलखुवा: ट्रेन में चपेट में आने से युवक की मौत
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसne मृतक की पहचान 22 वर्षीय दानिश पुत्र भतसल निवासी सद्दीकपुरा के रूप में की है। मृतक मजदूरी करता था जिसका 1 महीने पहले ही दिल्ली की ज़ोंया के साथ निकाह हुआ था। परिवार में मातम पसरा है।
मामला शनिवार की रात का है जब दानिश ट्रेन की चपेट में आ गया। इसके बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को मामले से अवगत कराया।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979





















