
नवविवाहिता पर सोने-चांदी के गहने लेकर फरार होने का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में रविवार की सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर गहने लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अपनी मां के साथ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव लिसड़ी उर्फ भगवतीपुर के विनोद कुमार ने तहरीर देकर बताया कि तीन महीने पहले विनोद कुमार ने शादी के लिए हल्द्वानी निवासी पंडित से संपर्क किया था। पंडित ने शादी करवाने का आश्वासन दिया और बताया कि लड़की गरीब परिवार से है। ऐसे में शादी मंदिर में ही करनी होगी। 14 अगस्त को विनोद कुमार अपनी माता जयवीरी, भाई मनोज व अन्य लोगों के साथ रामपुर स्थित मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने संकल्प करवाकर विनोद की शादी एक युवती से करवा दी। शादी के बाद विनोद कुमार अपनी पत्नी को लेकर अपने घर ग्राम लिसड़ी आ गए। दो दिन तक विवाहिता घर में रही। 15 अगस्त की देर रात करीब 2 बजे वह घर से सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई। विनोद ने आसपास अपनी पत्नी को ढूंढा लेकिन कोई सुराग हाथ न लगा। इसके बाद उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586




















