
👁 4 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के दौरान क्षेत्र के कस्बा धौलाना के पूठ चबूतरा स्थित ट्रांसफार्मर में खराबी आने से बड़ा बाजार व अन्य क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों व निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद लोगों ने बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर नए ट्रांसफार्मर को लगाने का कार्य प्रारंभ किया। इस दौरान विद्युत लाइनमैन कुलदीप सिंह राणा, मिंटू सिंह चौहान, पंकज, संदीप राणा, अनुज समेत कई विद्युतकर्मी उपस्थित रहे।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788




















