
👁 4 views Views
स्वतंत्रता दिवस पर दिव्यांगजनों ने निकाली तिरंगा यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों ने देशभक्ति और उत्साह के साथ ट्राई साइकिल से तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में दिव्यांगजन यात्रा में शामिल हुए और भारत माता के जयकारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। सड़क से गुजर रही यात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी नजर आई। दिव्यांगजनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के प्रति अपने प्रेम और सम्मान का संदेश दिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















