
मुनीम की आंख मिर्ची पाउडर झोंककर लाखों रुपए की लूटपाट करने वाले धरे गए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एक व्यापारी के मुनीम की आंख में मिर्ची पाउडर डाल पर लाखों रुपए की लूटपाट की घटना का खुलासा किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख 9 हजार तीस रुपए, चैक बुक, हथियार व लूटपाट में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि 14 अगस्त को गढ़मुक्तेश्वर की फर्म बाबूराम ट्रैडिंग कम्पनी के मुनीम आशीष अग्रवाल बृजघाट से उगाही करके गढ़मुक्तेश्वर लौट रहे थे कि बदमाशों ने मुनीम की आंख में मिर्ची पाउडर डाल कर एक लाख 75 हजार रुपए नकदी के भरा थैला लूट कर फरार हो गए।
थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान मेरठ रोड स्थित दादू पेट्रोल पम्प के पास से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश गढ़मुक्तेश्वर के मौहल्ला उपाध्याय नगर के शिवा पुत्र राजन, शिवा पुत्र गंगादत तथा सुमित पुत्र बबलू है। पुलिस ने बदमाशों के कब्ज से लूट में प्रयुक्त बाइक, दो चाकू, एक तमंचा व एक कारतूस तथा एक लाख 9 हजार 30 रुपए नकद, चैक बुक आदि बरामद किया है।
जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला होली निवासी तनु गोयल ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उनकी फर्म बाबूराम ट्रैडिंग कम्पनी पर आशीष अग्रवाल मुनीम के पद पर तैनात है जो समय-समय पर बाजार से व्यापारियों के यहां सामान के रुपए लाने का काम करता है जिसके साथ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने उसे रोक कर आंखों में मिर्च का पाउडर डालकर लाखों रुपए लूट लिए।
लूटपाट की यह वारदात 14 अगस्त दिन शुक्रवार की है। जब आशीष अग्रवाल बृजघाट से लाखों रुपए का कलेक्शन लेकर गढ़ आ रहा था। जैसे ही वह गढ़ के रेलवे फाटक पर पहुंचा तभी वहां पर गढ़ के रहने वाले तीन लोगों ने उन्हें रोककर आंखों में मिर्च का पाउडर डाल दिया जिससे वह परेशान हो गए। उसके बाद बदमाश नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को मामले से अवगत कराया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



















