
चलती कार बनी आग का गोला
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में गढ़ से दिल्ली जाते समय शिवा ढाबा के पास निजामपुर बाईपास के समीप एक गाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से हाईवे पर हड़कंप मच गया। यातायात प्रभावित हो गया ।इसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान गाड़ी जलकर राख हो गई। कार सवारों ने कूद कर अपनी जान बचाई।
सोमवार को एक गाड़ी जैसे ही शिवा ढाबा के पास पहुंची तो उसमें आग लग गई। आग लगने से यातायात अवरुद्ध हो गया। मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार चिराग अग्रवाल पुत्र विश्वनाथ अग्रवाल निवासी अलीगंज रोड नियर सैंट मैरी स्कूल काशीपुर उत्तराखंड अपनी कंपनी पशुपति लेमिनेट मुरादाबाद रोड काशीपुर से दिल्ली जा रहे थे कि गाड़ी के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। उनके चालक ने गाड़ी को रोका। इसी बीच गाड़ी ने आग पकड़ ली। इसके बाद लीडिंग फायरमैन संजीव कुमार फायर सर्विस यूनिट के साथ मौके पर रवाना हुए और आग पर काबू पाया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























