
👁 8 views Views
गढ़: पुरुषों के लिए भी बना चेंजिंग रूम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में ज्येष्ठ गंगा दशहरा के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इस बार महिलाओं के साथ-साथ पुरुष के लिए भी चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है जिससे पुरुषों को कपड़े बदलने में समस्या नहीं होगी।
बता दें कि महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम तो बनाए गए लेकिन पुरुषों को गंगा किनारे ही तौलिया लपेटकर कपड़े बदलने पड़ते थे। ऐसे में उनके लिए भी चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है जिससे पुरुषों को भी किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52

























