
👁 45 views Views
दबंगों ने की मारपीट, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के दायमी में दबंगों ने एक युवक के साथ मारपीट की। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके बाद तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। कानून व्यवस्था का चुनौती देने वालों के खिलाफ लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वीडियो सोमवार की सुबह वायरल हुई जिसमे देखा जा सकता है कि दबंग, पीड़ित से कुछ पूछ रहे हैं, गाली दे रहे हैं जब उसने इसका विरोध किया तो तीनों ने पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी। पास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























