हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धौलाना विधानसभा से हाथी पर सवार होकर चुनाव जीतने वाले असलम चौधरी ने समाजवादी पार्टी की सहायता ग्रहण करके धौलाना विधानसभा क्षेत्र में सारे समीकरण बदल कर रख दिए हैं। अब भाजपा व सपा में सीधी टक्कर दिखाई दे रही है। हाथी पर सवार होकर वर्ष 2017 में धौलाना विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे असलम चौधरी, भाजपा के रमेश तोमर को हराकर चुनाव जीते थे और इस चुनाव में सपा तीसरे स्थान पर रही थी। उस वक्त असलम को दलित व मुस्लिम मत भारी संख्या में मिले थे।
अब असलम सपा में आ गए हैं और समर्पित होकर साइकिल पर सवार हो गए। वह धौलाना विधानसभा सीट से सपा के टिकट के प्रबल दावेदार हैं। असलम मुस्लिम मतदाताओं में गहरी पैठ रखते हैं और सपा में शामिल होने से उनकी यह पैठ गहरी हुई है। सपा के भूतपूर्व प्रदेश मंत्री मदन चौहान कहते हैं कि पूरे प्रदेश में भाजपा का विकल्प सपा ही है।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में

























