हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):बिजली के बिल भुगतान की ऑनलाइन व्यवस्था पहले से ही जारी है, अब उपभोक्ताओं को एक और सुविधा मिलने जा रही है जिसके तहत उपभोक्ता घर पर बैठे ही बिजली का बिल नकद भुगतान कर सकेगा। यह व्यवस्था एक नवंबर से पूरे जनपद हापुड़ में लागू हो जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। जनपद में बिजली बिल की बिलिंग का ठेका क्यूज कापर्स लिमिटेड कंपनी पर है। यह कंपनी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा, बुलंदशहर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर में कार्यरत है और अब जनपद हापुड़ में भी यही कंपनी कार्य करेगी। विद्युत विभाग के सूत्रों के अनुसार कंपनी के कर्मचारी घर-घर पहुंचकर बिजली बिल निकालकर उपभोक्ता को देगा, यदि उपभोक्ता बिल का भुगतान नकद में करना चाहता है, तो वह उसे नकद भुगतान कर सकता है जिसकी उसे तुरंत रसीद भी मिलेगी। इस योजना से वे सभी उपभोक्ता लाभान्वित होंगे, जो बिजली दफ्तर से दूर है और समय अभाव के कारण बिजली बिल जमा करने से वंचित रह जाते हैं।
LuxuryInteriors & #Furniture के लिए हापुड़ में खुल गया है #TANARA_DESIGNS, 7457852854

श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति चुनाव: 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति में सदस्य पद के प्रत्याशी विकास शर्मा गुड्डू को विजयी बनाएं। निवेदक: तेजेंद्रपाल सिंह

























