हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक फूड्स एंड सॉफ्ट ड्रिंक्स कम्पनी के तत्वावधान में हापुड़ के पैराडाइज रेस्टोरेंट में दीपावली मिलन समारोह के अवसर पर एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कवि सम्मेलन की अध्यक्षता डा. अनिल बाजपेई ने की तथा मंच संचालन विकास विजय ने किया । मुख्य अतिथि वी. पी. सेल्स रमेश चंद्र डे व विशिष्ट अतिथि ऑपरेशन हेंड शिखा मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित करके कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया।
कवि डा. अनिल बाजपेई ने पढ़ा।
प्यार प्रेम अरु प्रीत को,पर्व बताये सार!
सीख यही सब दे रहा, दीवाली त्योहार!!
हम प्रकाशित मन करें,तभी मिटे अंधियार!दूर करें सब नफरतें,मिलकर बांटे प्यार!
अवनीत समर्थ ने पढ़ा,
हवाऐ पश्चिमी जो हैं ज़हर भी घोल सकती है ।
हमारे संस्कारों की कलाई खोल सकती हैं ।
हिदायत है बुजुर्गों को के कम बोले,
नयी पीढी पलटकर बोल सकती है ।
डा सतीश वर्धन ने पढ़ा,
कभी आंगन की मिट्टी में लिपट कर देख तो लेना।
कलेजे से पिताजी के चिपट कर देख तो लेना।
कि दर्दोगम हों कैसे भी बड़ा आराम आता है।
जरा मां के तू आँचल में सिमट कर देख तो लेना।। विकास विजय ने संचालन करते हुए पढ़ा,
“”जो रब दुनिया को अपने हाथो से सजाता है
वो भी माँ के प्यार के लिए तन्हाई मे रोता है।
जिसके होने पर ये दुनिया भी गुरुर करती है
वो चांद भी तो मेरी माँ के कदमो मे सोता है।।
प्रशांत ने पढ़ा
चांद खड़ा है भीग रहा बरसात में।
कवयित्री शिखा मिश्रा ने भी काव्य पाठ किया।
रमेश चंद डे ने कवियों को शाल,पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
LuxuryInteriors & #Furniture के लिए हापुड़ में खुल गया है #TANARA_DESIGNS, 7457852854

श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति चुनाव: 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति में सदस्य पद के प्रत्याशी विकास शर्मा गुड्डू को विजयी बनाएं। निवेदक: तेजेंद्रपाल सिंह

























