
👁 13 views Views
सड़क पार कर रहे व्यक्ति की कैंटर की चपेट में आने से मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के मसूरी धौलाना मार्ग पर स्थित प्रिंस रेस्टोरेंट के पास सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार केंटर ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान 40 वर्षीय उमेश पांचाल के रूप में की है। मृतक के शरीर पर बने टैटू के आधार पर उसकी पहचान की गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। तभी धौलाना की ओर से तेज गति से आ रहे केंटर ने टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























