
नाराज़ होकर घर छोड़कर चला गया किशोर, तलाश शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के छावनी स्थित मोहल्ला पट्टा कॉलोनी निवासी किशोर को उसकी मां ने डांट दिया जिसके बाद नाराज किशोर घर छोड़कर चला गया। किशोर का कोई पता नहीं चल सका है जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से सहयोग की मांग की है। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि 16 वर्षीय किशोर कृष्ण मोबाइल फोन लेने की जिद कर रहा था जिसके बाद मां सीमा ने उसे समझाया। ज्यादा ज़िद पर मां ने अपने बेटे को डांट दिया। इसके बाद 29 अप्रैल को किशोर कहीं चला गया। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























