
वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा: कई गैंग से ताल्लुक रखने वाले दो बदमाशों से चोरी के नौ वाहन बरामद
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के नौ (दो पहिया वाहन), अवैध असलहा, अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी एनसीआर व अन्य जनपदों से वाहनों को चोरी कर कम दामों पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जीशान पुत्र उस्मान निवासी कशेरूआ थाना गजरौला जनपद अमरोहा, हाल पता चमड़ा पैठ, ज़ाकिर कॉलोनी, थाना लोहिया नगर जनपद मेरठ और मोनू उर्फ बब्बन पुत्र सुरेश निवासी साहबपुर थाना गजरौला जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया है। जीशान के खिलाफ 18 व मोनू के खिलाफ 17 मुकदमे दर्ज हैं।
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी बेहद ही शातिर किस्म के बदमाश है जिनकी बड़ी क्रिमिनल हिस्ट्री है। वह कई गैंग से ताल्लुक रखते हैं जोकि बाइक चुराकर दिल्ली- एनसीआर में ग्राहकों को बेचते थे। सूत्रों ने बताया कि वह वाहन बेचने के लिए फर्जी कागज भी तैयार करते। गिरफ्तार किया गया जीशान आजीवन कारावास काट रहा है जो फिलहाल जमानत पर बाहर आया है। वही बदमाशों से 9 वाहन बरामद हुए है जिनमें से पांच वाहन जनपद हापुड़ से चोरी हुए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, हापुड़ में चोरी, लूट, हत्या, गैंगस्टर व गुंडा एक्ट आदि धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल आरोपियों के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854























