
हापुड कांग्रेस के विधि विभाग की जिला कार्यकारिणी में नियुक्ति
हापुड़,सीमन (EHAPURNEWS.COM):हापुड जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर शुक्रवार को विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यकारिणी गठित की गई। विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला चेयरमैन एड. रघुवीर सिंह ने कमेटी के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया। कमेटी में शिवकुमार शर्मा, यतीश कुमार शर्मा, बृजेश शर्मा, नवाब अहमद, दिनेश सैनी, विकास भारद्वाज और प्रवीण कुमार को जिला उपाध्यक्ष, जगदीश प्रसाद जौहरी, नकुल शर्मा, खुर्रम सलीम, विकास शर्मा और प्रशांत कुमार शर्मा को जिला महासचिव, अंबेडकर एडवोकेट, देवेंद्र कुमार, राहुल शर्मा, इशरार अली और शाकिर अली को जिला सचिव, राहुल कुमार शर्मा को मीडिया प्रभारी, विनोद कुमार सिवाल को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एड. सेंसरपाल सिंह भी मौजूद रहे।
कांगेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस का एक महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ हैं। जिसका कार्य कानूनी मसलों को हल कराना होता हैं। उन्होंने कहा हैं कि जब किसी गरीब, मजदूर, शोषित, पीड़ित और मजलूम पर कोई अत्याचार होता हुआ मिलेगा। तो यही प्रकोष्ठ उन लोगों की कानूनी मदद करने का कार्य करता हैं।
विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला चेयरमैन एड.रघुवीर सिंह ने कहा हैं कि भाजपा सरकार से लड़ने के लिए पार्टी का हर पदाधिकारी समर्पित हैं। जब भी किसी गरीब, दलित, वंचित, शोषित और मजलूम पर कोई अत्याचार होता दिखेगा। पार्टी का हर पदाधिकारी उस पीड़ित व्यक्ति के साथ मिलेगा।
इस मौके पर पूर्व सभासद
नरेश भाटी, गौरव गर्ग, आकाश त्यागी, अफजाल आढ़ती, खुशनूद अली, कंट्रोल रूम प्रभारी गोपाल भारती, महबूब अली आदि उपस्थित थे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069



















