हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी के किसान बाजार में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय का हवन पूजन कर फीता काटकर उद्घाटन हुआ। राष्ट्रीय लोकदल ने इस दौरान रविंद्र प्रधान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर रालोद के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि किसान इन दिनों आवारा पशुओं के आतंक से बेहद परेशान हैं। इसके साथ ही सरकार ने जो वादे किए उनसे सरकार मुकर रही है। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि दो शुगर मिलें किसानों के बकाए का भुगतान करने में आनाकानी करती हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान रालोद के वरिष्ठ नेता दिलनवाज खान, योगेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, हेमंत मिश्रा, नानक चंद शर्मा, उदयवीर सिंह, प्रोफेसर अब्बास अली, अशोक त्यागी, योगेश जाखड़ आदि उपस्थित रहे।






















