हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित आरिफपुर की मढैया में बाइक सवार युवक ने चार युवकों को सड़क से साइड होने के लिए कहा जिसके बाद चारों आरोपी आग बबूला हो गए। इसके बाद आरोपियों ने बाइक सवार युवक और उसके पिता की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं चारों आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर पीड़ित व्यक्ति उसके पुत्र और पत्नी को घायल कर दिया जिसके बाद पीडित थाने पहुंचा और चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
आपको बता दें कि पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव आरिफपुर की मढैया के अजयपाल सिंह ने बताया कि 15 जुलाई को पुत्र प्रिंस के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी बीच गांव के रास्ते में गांव के ही रहने वाले रवि, अमित, शुभम और अर्मित खड़े थे। जैसे ही पीड़ित ने बाइक का होरन बजाकर रास्ते से साइड होने का इशारा दिया और पीड़ित ने चारों युवकों से हटने को भी कहा जिससे चारों युवक क्रोधित हो गए और गाली-गलौच करते हुए अभद्रता करने लगे। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर चारों आरोपियों ने उन्हें पीटा। इसी दौरान पीड़ित और उसका बेटा अपनी जान बचाते हुए वहां से भाग गए जिसके बाद सभी आरोपी पीड़ित व उसके बेटे का पीछा करते हुए घर में घुस गए। इसके बाद सभी आरोपी लाठी-डंडो से लैस होकर पीड़ित उसके पुत्र और पत्नी पर हमला कर दिया जिसके बाद तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण को पास आता देख सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले में चार नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























