
खेत से पशु भगाने के दौरान ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, किसान की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव रतनगढ़ निवासी 42 वर्षीय किसान दुष्यंत चौहान मंगलवार की देर शाम खेत पर पशुओं को भगाने के लिए गया था। इसी दौरान ई-रिक्शा की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई जिससे परिवार में कहोराम मचा है।
आपको बता दें कि गांव रतनगढ़ निवासी प्रमोद चौहान ने बताया कि उसका भाई दुष्यंत मंगलवार की शाम खेत से पशुओं को भागने के लिए गया था। पशुओं को खेत से भागते समय जैसे ही पीड़ित पलवाड़ा मार्ग पर पहुंचा तो बलवापुर की तरफ से आ रही ई-रिक्शा ने पीड़ित में टक्कर मार दी जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने पीड़ित को गंभीर हालत के चलते मेरठ के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान किसान दुष्यंत की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर स्वजनों में शौक की लहर दौड़ गई।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700






















