एचपीडीए के जेई के खिलाफ मुख्यमंत्री को भेजा शिकायती पत्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव असौंड़ा निवासी मतीश त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक जेई के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है और आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव असौंड़ा में उनके खेत में डीएम, एसडीएम और एसपी के प्रयास से अभियान के तहत पौधारोपण करने को पौधे दिए गए है। पौधे रोपने के लिए उनके द्वारा खेत में गड्ढे भी खोद दिए गए हैं। पीएम कुसुम योजना के तहत मतीश त्यागी के खेत में पांच एचपी का सोलर पंप लगा हुआ है। जिस कमरे में सोलर पंप का कनेक्शन लगा हुआ है उसे एचपीडीए के जेई ने सील कर दिया है जिसके वजह से पौधों को पानी नहीं लग पा रहा है। उन्होंने सील को हटाने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन अभी तक सील को नहीं हटाया गया। अब मतीश त्यागी ने मुख्यमंत्री से जेई के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए सील को हटाने की मांग की है।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























