गढ़: एसडीएम के निरीक्षण में तीन चिकित्सक मिले गैरहाजिर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के सीएचसी का एसडीएम साक्षी शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक गैर हाजिर मिले और मरीज को सुविधा नहीं मिलने व साफ-सफाई दुरुस्त न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
आपको बता दें कि एसडीएम साक्षी शर्मा बुधवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंची। जहां उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किए। इस दौरान तीन चिकित्सक अस्पताल में मौजूद नहीं मिले। वहीं महिला शौचालय में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही एसडीएम आपातकाल वार्ड में पहुंची और वहां मरीजों से बात करते हुए दवाओं और अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान निजी मेडिकल कॉलेज के छात्र द्वारा एक मरीज को इंजेक्शन लगाते देखकर वह भड़क गई। इस दौरान मरीज गौरव ने एसडीएम से शिकायत करते हुए कहा कि उनके बेटे के हाथ में फैक्चर है और वह कई दिनों से सीएचसी में एक्स-रे करने के लिए चक्कर काट रहे हैं लेकिन एक्स-रे नहीं हो रहा है। इसके बाद एसडीएम ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंदमणि से पूछा तो उन्होंने बताया कि मशीन में खराबी के चलते एक्स-रे नहीं हो पा रहा है। इसके बाद एसडीएम साक्षी शर्मा ने नाराजगी जताते हुए अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं जल्द ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























