
अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाला पति गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या का प्रयास करने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फैजल पुत्र हारून निवासी पिलोखड़ी थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ को रोडवेज बस अड्डे स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी फैसल पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया। गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। महिला की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की और मंगलवार को आरोपी को रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



















