
दो सगे भाइयों से मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने ग्राम अटूटा निवासी दो भाइयों हर्ष व निखिल पुत्रगण ज्ञानेंद्र के साथ मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सचिन पुत्र सुखवीर, अंशुल पुत्र मोनू, आकाश पुत्र सुनील और गौरव पुत्र सुरेश निवासीगण उपेड़ा थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि हर्ष व निखिल बाइक पर सवार होकर सोमवार को बाबूगढ़ के उपेड़ा पहुंचे जहां उनके साथ दबंगों ने मारपीट की। पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर मंगलवार को मामले में लिप्त चार आरोपियों को दबोच लिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















