
डॉक्टर्स डे पर इनर व्हील क्लब द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डॉक्टर्स डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब द्वारा वर्ष 26-27 श्वेता जैन की अध्यक्षता में आरोग्य अस्पताल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति समर्पित भाव से उतर दायित्व निभाते हुए धरती पर ईश कृपा के भागीदार चिकित्सक वर्ग को सम्मान प्रतीक भेंट किए गये।
इस श्रेणी में डॉ. पराग शर्मा, डॉ अशोक ग्रोवर, डॉ विक्रांत बंसल, डॉ संजीव वशिष्ट, डॉ पूनम ग्रोवर,डॉ मीनू सैनी , डॉ छवि त्यागी एवं डॉ हिना आहूजा को सम्मान पत्र के साथ उपहार भी दिया गया। डॉ पूनम ग्रोवर ने स्वागत भाव रखे।
इनर व्हील की अध्यक्षा श्वेता जैन इस सुव्यवस्थित कार्यक्रम के लिए आरोग्य हास्पिटल के मुख्य चिकित्सक डॉ पराग शर्मा का आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ सदस्य किरण क्लेयर, तबस्सुम खान, डॉ पूनम ग्रोवर, श्वेता महेश्वरी ,सोनल जैन, प्रियंका कंसल की उपस्थिति में सुक्ष्म जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
डॉ अशोक ग्रोवर द्वारा आज डॉक्टर डे के बारे में बताया गया और इसके साथ-साथ सभी चिकित्सक गण ने निकट भविष्य में अपने सेवा कायों के लिए कटिबद्धता व सहयोग सुनिश्चित की।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























