
ठेकेदार से हिसाब में गड़बड़ी का विरोध करने पर बेटे ने मकान मालिक पर ताना तमंचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव तोडरपुर में मकान निर्माण के पैसों के हिसाब को लेकर हुए विवाद में ठेकेदार के बेटे ने एक युवक पर तमंचा तान दिया। आरोप के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
गांव तोडरपुर निवासी फहीम खान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जुलाई 2025 में अपना मकान बनाने के लिए एक मिस्त्री को ठेका दिया था। आरोप है कि मिस्त्री काम के दौरान अक्सर अनुपस्थित रहता था और उसने काम बीच में छोड़ दिया। इसी बीच फहीम से करीब 2 लाख दस हजार रुपए अग्रिम के तौर पर ले लिए थे। फहीम ने मिस्त्री से अपने शेष रुपए मांगे। रविवार की सुबह 11:00 बजे मिस्त्री अपने बेटे और साथी के साथ तोडरपुर में हिसाब करने पहुंचे। इस दौरान गड़बड़ी का जब फहीम ने विरोध किया तो ठेकेदार के बेटे ने तमंचा निकालकर फहीम की कनपटी पर लगा दिया और उसके साथ मारपीट की। मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926



















