
पिलखुआ में कलश वंदन यात्रा में उमड़े लोग
हापुड सीमन (ehapurnews.com): समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को हैंडलूम नगरी पिलखुवा में कलश वंदन यात्रा निकाली गई।यात्रा जिस भी मार्ग से निकली लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।कलश यात्रा का उद्देश्य समाज में लोगों के बीच समरसता का भाव जागृत करना है।यात्रा के दौरान भाजपाई बारी-बारी से सिर पर कलश धारण कर रहे थे।यात्रा में क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा नवाब सिंह नागर, क्षेत्रीय संयोजक हरेंद्र जिला अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंह,क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, नगर पालिका पिलखुआ अध्यक्ष विभु बंसल, अजीत तोमर मनोज गौतम, मनीष,सचिन पुंडीर भूतपूर्वजिलाध्यक्ष उमेश राणा आदि उपस्थित थे।
हापुड़: “न्यू मेरठ स्वीट्स” आपके लिए लेकर लेकर आए हैं फैमिली AC रेस्टोरेंट: 9897693627, 9760414343



















