
फिटनेस नहीं कराई तो 11 स्कूली वाहनों का पंजीयन होगा निरस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। जिले में 11 ऐसे स्कूली वाहन चिन्हित किए गए हैं, जिनकी फिटनेस काफी समय पहले समाप्त हो चुकी है। नोटिस जारी होने के बाद भी वाहन संचालकों की ओर से फिटनेस नहीं कराई गई।
अब विभाग ने सभी संबंधित स्कूल संचालकों को अंतिम चेतावनी देते हुए 27 अगस्त तक वाहनों की फिटनेस कराने का समय दिया है। तय समय तक फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं मिलने पर संबंधित वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन छवि चौहान ने बताया कि फिटनेस प्रमाणपत्र के बिना इन वाहनों का इस्तेमाल स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने में नहीं किया जा सकेगा। इसके बाद वाहन के इस्तेमाल की पूरी जिम्मेदारी संबंधित शिक्षण संस्था की होगी।
ग्रेट मिशन एनआर हायर सेकेंडरी का वाहन डीएल वन पीबी 4504, त्राप्ती पब्लिक स्कूल का एचआर 55 एफ 6996, श्री प्रमानंद शिक्षा समिति का यूपी 37 टी 5356, एसजेएल पब्लिक स्कूल का यूपी 37 टी 2016, न्यू सेंचुरी पब्लिक स्कूल का यूपी 37 टी 1956, आधुनिक सार्वजनिक विद्यालय का यूपी 37 टी 2029, होली चाइल्ड जूनियर हाई स्कूल का यूपी 37 टी 8356 और जीआर पब्लिक स्कूल का यूपी 37 एटी 7087 शामिल है। रामा मेडिकल कालेज के तीन वाहन यूपी 37 टी 2741, यूपी 37 टी 2762 और यूपी 37 टी 1388 भी फिटनेस समाप्त होने के कारण सूची में शामिल हैं।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG




















