
👁 1 views Views
अनियंत्रित होकर पलटी भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के समाना चौकी के पास शुक्रवार को भूसे भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने ट्रैक्टर-ट्राली को सीधा कराया।
मामला शुक्रवार का है जब एक चालक भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर कहीं जा रहा था। जैसे ही वह सामान चौकी के पास पहुंचा तो अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जांच शुरू की।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























