
छात्र की पिटाई करने के मामले में शिक्षक पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने कक्षा 9वीं के छात्र की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने छात्र की तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की है। पुलिस ने शिक्षक कृपाल सिंह पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र में स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल में छात्र की पिटाई का मामला सामने आया था। शिक्षक द्वारा छात्र के साथ मारपीट की गई जिसके बाद पीड़ित छात्र थाने पहुंचा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में शिक्षक कृपाल सिंह पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























