
👁 3 views Views
पशु क्रूरता में वांछित को पुलिस ने भेजा जेल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना धौलाना पुलिस ने गौवध निवारण अधिनियम के अभियोग में फरार व वांछित चल रहे शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का गौकश अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद बागपत, मेरठ व हापुड़ में गौवध, पशु क्रूरता, गैंगस्टर व हत्या का प्रयास आदि से सम्बन्धित दो दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।आरोपी बागपत का नौशाद है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838

























