
एमएसएमई उद्योगों की समस्याओं पर उद्यमियों ने की चर्चा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन धीरखेड़ा हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन पवन शर्मा की अध्यक्षता में सोसाइटी भवन धीरखेड़ा पर एक मंथन बैठक का आयोजन किया गया जिसमें धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया तथा एमएसएमई उद्योगों की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र, मेरठ को आमंत्रित किया गया। बैठक में सचिव लवलीन गुप्ता ने उपायुक्त अमरीश पांडेय, सहायक आयुक्त अमित शुक्ला व सहायक आयुक्त दिनेश आर्य के समक्ष धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण तथा पीडब्ल्यूडी मेरठ के द्वारा सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने के बाद नालियों के निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ने तथा इससे होने वाली जल निकासी की समस्या को रखा। साथ ही इंडस्ट्रियल एरिया में बनाई गई। सीमेंटेड सड़कों के दोनों तरफ की गलियों में भी सड़क तथा नाली निर्माण कार्य को जिला पंचायत मेरठ के द्वारा कराने का आग्रह किया जिससे यहां चलने वाले उद्योगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल जाए। कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया के पारिसीमन की समस्या को उपायुक्त के समक्ष रखा तथा बताया कि किस प्रकार केवल जीएसटी, बिजली विभाग तथा विकास प्राधिकरण हापुड़ के अलावा बाकी सभी विभाग मेरठ के अन्तर्गत आते हैं। जिस कारण उद्यमियों को सभी अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा उद्योगों से संबंधित अन्य कार्यों को कराने के लिए मेरठ जाना पड़ता है। बैठक में उपायुक्त महोदय ने सरकार के द्वारा एमएसएमई उद्योगों को तकनीकी उन्नयन स्कीम के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी तथा अन्य स्कीमों के विषय में जानकारी दी। उपरोक्त सभी समस्याओं के सम्बन्ध में अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया गया। बैठक में अशोक छारिया, शांतनु सिंघल, विजय शंकर शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, धीरज चुग, नीरज गुप्ता, वैभव गुप्ता, आयुष गर्ग, मुदित बंसल, प्रशांत शर्मा, कपिल अरोड़ा, अजय माहेश्वरी, लोकेश गोयल, अक्षत अग्रवाल तथा अनेक उद्यमी बंधु उपस्थित रहे।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























