👁 0 views Views
हापुड़ के देवी मंदिर रोशनी से हुए जगमग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रों में हापुड़ नगर जय माता दी के उद्घोष से गूंज रहा है। रोजाना भोर होते ही श्रद्धालु नंगे पैर पूजा सामग्री के साथ मां दुर्गा के स्वरुपों की पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़ते है। हापुड़ के श्री चंडी मंदिर, श्री मंशा देवी मंदिर, मां पथवारी तथा श्री देवी मंदिर पर विशेष रोशनी की गई है। मंदिरों पर जगमगाती रोशनी और श्रद्धालुओं का सैलाब, राहगीरों को अपनी और आकर्षित कर रहा है। तस्वीरों के माध्यम से आप देख सकते है हापुड़ के मंदिरों पर जगमगाती रोशनी के आकर्षक दृश्य।






















