हापुड़: कांवड़ मार्ग पर भरा पानी
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): आगामी कांवड़ यात्रा के चलते विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं हाल ही में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि कांवड़ मार्ग पर जलभराव की स्थिति पैदा ना हो। यदि कहीं पानी भरता है तो तुरंत उसे निकाला जाए। हापुड़ की मेरठ रोड पर जलभराव की स्थिति रहने की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। साथ ही समय पर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कांवड़ियों के लिए भी यह परेशानी खड़ी कर सकता है। राहगीरों की मांग है कि जल्द से जल्द इसका स्थाई समाधान निकाला जाए।
मेरठ रोड से बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवड़ लेकर आते हैं और भगवान भोले का जलाभिषेक करते हैं। बारिश के दौरान मेरठ रोड पर पानी भरा हुआ है जिसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाला जाए जिससे शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























