दवाई लेने गए युवक का मिला शव
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सद्दिपुरा निवासी आबिद का शव मोदीनगर रोड पर स्थित लखपत की मढैया में नाली में मिला जिसे देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार गांव सद्दिकपुरा निवासी आबिद शनिवार की शाम को दवाई लेने के लिए घर से गया था लेकिन वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ ना लगी। इसी बीच लखपत की मढैया में ग्रामीणों ने देखा कि नाले में एक युवक का शव पड़ा है जिसकी पहचान आबिद के रूप में की गई जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























