गुरुवाणी की गूंज से हापुड़ हुआ धर्ममय










गुरुवाणी की गूंज से हापुड़ हुआ धर्ममय

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गुरुवाणी की गूंज से हापुड़ हुआ धर्ममय श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को हापुड़ में नगर संकीर्तन का आयोजन बड़े ही उत्साह, सम्मान व आदर के साथ किया गया। बड़ी तादाद में सिख धर्म के अनुयायियों, राजनेताओं व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नगर संकीर्तन में शामिल होकर श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। हापुड़ के गुरुद्वारों पर विशेष रोशनी की गई। नगर संकीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया।

हापुड़ के मेरठ तिराहा पर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार से शुक्रवार की सुबह श्री गुरु ग्रंथ साहब जी की छत्र छाया एवं पंच प्यारों की अगुवाई में नगर संकीर्तन शुरु हुआ। श्री गुरु ग्रथ साहब के आगे महिलाएं व पुरुष झाडू से सड़क साफ करते हुए कार सेवा कर रहे थे। गुरुवाणी की गूंज से  शुक्रवार को हापुड़ धर्ममय हो गया। गुरुग्रंथ साहिब जी के रथ को विशेष रुप से फूलों से सजाया गया।

नगर संकीर्तन में शामिल स्कूली छात्र-छात्राएं, पंजाब रेजीमेंट बैंड, गतका पार्टियां अपने-अपने करतब दिखाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी, जिसकी हर कोई प्रशंसा कर रहा था। श्री गुरुनानक दरबार से प्रारंभ हुआ नगर संकीर्तन ने फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, गढ़ रोड से तहसील चौपला से श्री गुरुनानक दरबार तक भ्रमण किया। नगर संकीर्तन का जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया। हापड़ के रेलवे रोड पर पंजाबी सभा समिति के अध्यक्ष संजय डाबर, सचिव सरजीत सिंह चावला, कोषाध्यक्ष कमलदीप अरोड़ा ने नगर संकीर्तन का स्वागत  किया।

उत्तर प्रदेश सिख मिशन, हापुड़ के प्रभारी सरदार ब्रजपाल सिंह ने बताया कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी के आदर्श मानव जाति के लिए प्रेरणादायी है।

“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926









  • Related Posts

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    🔊 Listen to this हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों…

    Read more

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    🔊 Listen to this हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर में सोमवार…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी
    error: Content is protected !!