
लाठी डंडों से हमला करने के मामले में पांच पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना : कस्बा धौलाना के बड़ा मोहल्ला में रविवार शाम दबंगों ने कार पर हमला करते हुए चार कार सवार लोगों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुलावठी के अनिल कुमार ने बताया कि वह रविवार की शाम को बड़ा मोहल्ले में अपने फूफा आनंद के घर पर आये थे। शाम को जब वापस लौट रहे थे तभी मोहल्ले के रिंकू पुत्र सोहनलाल, सुभाष व बबलू पुत्रगण रेवत व यशव विष्णुपुत्रगण बबलू ने उस पर हमला बोल दिया। इसमें अनिल व उसका पुत्र आदित्य, छोटा भाई विपिन और विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने पांच पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























