
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के तहसील चौराहा के पास दो व्यक्तियों में जमकर मारपीट हुई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि मामला रोडरेज की घटना से जुड़ा है। रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और गाली-गलौज हुआ। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को पकड़ा और थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























