
👁 0 views Views
गढ़: जर्जर मकान के छज्जे का कुछ हिस्सा नीचे आ गिरा, कार क्षतिग्रस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के बृजघाट के एक मोहल्ले में सोमवार को एक जर्जर मकान के छज्जे का कुछ हिस्सा अचानक नीचे आ गिरा। इस दौरान हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और देखा की कहीं किसी को चोट तो नहीं लगी।
मामला सोमवार का है जब एक मकान के छज्जे का जर्जर हिस्सा अचानक नीचे आ गिरा। इस दौरान नीचे खड़ी गाड़ी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों में हड़कंप मच गया। मौके से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447























