
नेह नीड के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए श्री कल्कि धाम के संस्थापक आचार्य प्रमोद कृष्णम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में रविवार को नेह नीड फाउंडेशन का पांचवा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। श्री कल्कि धाम के संस्थापक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि ऐसी संस्थाएं भारत के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। इस दौरान भगवान गणेश और मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमें सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री कल्कि धाम के संस्थापक एवं पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि विपक्ष भारत को बांग्लादेश बनाना चाहता है। राहुल गांधी से संपर्क में आने के पश्चात अखिलेश यादव उट पटांग बातें कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























