
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती शिशु मंदिर मोदीनगर मार्ग हापुड़ में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सत्यपाल सिंह सैनी (एम.एल.सी) उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष, हापुड़ के प्रभारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता सनातन धर्म सभा के मंत्री अशोक छारिया द्वारा की गई। सम्मानित अतिथि के रूप में कविता माधरे हापुड़ जनपद की भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष मंच पर विराजमान रही। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के व्यवस्थापक कपिल सिंघल ने सभी अतिथियों का पूरे सदन से आत्मीय परिचय कराया। इस अवसर पर विद्यालय के सह व्यवस्थापक देवेंद्र माहेश्वरी के साथ-साथ प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य अशोक बबली, उत्कर्ष सिंघल एवं मनोज तोषनीवाल भी गरिमामयी रूप में उपस्थित रहें। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का बुके (गुलदस्ता)और स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया गया। अतिथि परिचय के पश्चात विद्यालय के शिशुओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक और साहसिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य (रामभूल जोशी) ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिशुओं को अनुशासन कड़ी मेहनत और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियां को समझने की सीख दी।
अंत में, विद्यालय के अध्यक्ष संजय कृपाल गर्ग ने सभी अतिथियों ,प्रबंध समिति के सदस्यों , शिक्षकों और शिशुओं को इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए हृदय से आभार प्रकट किया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















