
हापुड़: सर्राफा बाजार में उत्तराखंड पुलिस का छापा, एक को उठाया
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार में उत्तराखंड पुलिस ने बुधवार को छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ भी की और एक व्यक्ति को उठाकर चौकी ले गई जिससे उत्तराखंड पुलिस पूछताछ कर रही है। सूत्रों ने बताया कि छापामार कार्रवाई के दौरान कई सर्राफा व्यापारी एकत्र हो गए जो कार्रवाई का विरोध करने लगे लेकिन टीम ने किसी की नहीं सुनी और एक व्यक्ति को उठा लिया जिससे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने इसी वर्ष आभूषण चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया था। जांच के दौरान हरिद्वार पुलिस ने एक चोर को दबोचा जिसे लेकर टीम हापुड़ पहुंची। चोर ने बताया कि उसके हिस्से में करीब 6.5 किलो चांदी आई थी जिसमें से कुछ हिस्सा उसने हापुड़ में एक व्यक्ति को बेचा था। पुलिस ने जांच के दौरान एक व्यक्ति को उठाया और कड़ी पूछताछ की जिसके बाद टीम वापस लौट गई।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























