
👁 70 views Views
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के बीच बाजार में एक युवक ने अकेले ही बाइक उठा ली और अपने कंधे पर रख ली। आसपास खड़े लोगों ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं ।
जनपद हापुड़ में सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हुई जो पिलखुवा के मुख्य बाजार की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में एक युवक ने अपने कंधे पर अकेले ही बाइक उठा ली और चलता बना। आसपास खड़े लोग युवक को देखकर चौंक गए जिन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867























