
हापुड़: ऊर्जा निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, छह ठिकानों पर बिजली चोरी का भंडाफोड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम और विजिलेंस की टीम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। शनिवार तड़के टीम ने एक साथ छह अलग-अलग परिसरों में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी है।
जहाँ ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी रोकने के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार की सुबह-सुबह विजिलेंस और ऊर्जा निगम की संयुक्त टीम ने 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र पटना मुरादपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला चेतनपुरा में अचानक छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान टीम ने पूरी निष्पक्षता और सबूत जुटाने के लिए ‘बॉडी वॉर्न कैमरों’ (Body Worn Cameras) का इस्तेमाल किया, जिससे पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई।
अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी के अनुसार, तड़के की गई इस ‘मॉर्निंग रेड’ में मोहल्ला चेतनपुरा के कई ठिकानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई:
मुकेश कुमार के परिसर में 1.56 किलोवाट की चोरी,रिंकू उर्फ राजीव के यहाँ 1.580 किलोवाट, बृजेंद्र के यहाँ 1.52 किलोवाट, सुनीता के परिसर में 1.620 किलोवाट, सुमित के यहाँ 1.647 किलोवाट और हर्ष के यहाँ 1.710 किलोवाट की बिजली चोरी उजागर हुई है।
उधर, अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि जिले में बिजली चोरी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010





















