
हापुड़: ई रिक्शा के पीछे बनाई जुगाड़ू सीट, हादसे पर कौन होगा जिम्मेदार?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अधिकारी यातायात नियमों का पालन करने के लिए कितने भी अभियान चला ले लेकिन जमीनी स्तर पर तो हालात कुछ और ही हैं। हापुड़ की गढ़ रोड की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें ई रिक्शा के पीछे एक युवक बैठकर यात्रा करता हुआ दिख रहा है। अधिक सवारियों के लालच में यात्रियों की जान को जोखिम में डाला जा रहा है। ऐसे में लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है और यातायात पुलिस का ध्यान इस ओर खींचा है।
हापुड़ में मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो में ई-रिक्शा में अवैध रूप से सवारियां बैठाकर यात्रा कराई जा रही है जो कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है। मामले में विभाग तुरंत संज्ञान ले।
रेडीमेड कलेक्शन खरीदने के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926






















