
सभी विकास खण्डों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):भारत सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद हापुड़ के सभी विकास खण्डों में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के क्षय रोग विभाग द्वारा शिविर लगाकर x ray मशीन द्वारा x ray कराए गए। साथ ही नुक्कड़ नाटक एवम् कठपुतली कार्यक्रम के माध्यम से जनसमूह को जागरूक किया। कार्यक्रम मे जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक से खांसी आना, खांसी में बलगम आना, बलगम में खून आना, वजन घटना , भूख कम लगना, बुखार आना, सीने में दर्द होना, शरीर के हिस्से में गांठ का होना , रात में पसीना आना आदि लक्षण टी 0बी0 के संभावित लक्षण हैं यदि किसी को इस प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं तो उसे तुरन्त अपने निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में जाकर अपनी जाँच करानी चाहिए और यदि बीमारी आती है तो टी 0बी0 का पूरा उपचार लेना चाहिए। इस अवसर पर जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा टी 0बी0 रोगियों को नि: क्षय पोषण योजना के अंतर्गत 1000 रुपया प्रतिमाह मरीज के अकाउंट में दिया जाता है। उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि चारों विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारियों एवम् सहायक विकास अधिकारियों ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























