
त्यागी समाज पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): त्यागी समाज की बेटियों व समाज पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में त्यागी समाज का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार की रात त्यागी समाज से जुड़े लोग एकत्र होकर हापुड़ कोतवाली पहुंचे और मामले में एक इंस्टाग्राम हैंडलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई कर जांच का आश्वासन दिया।
सोमवार की रात कई संगठनों से जुड़े त्यागी समाज के लोग हापुड़ कोतवाली में एकत्र हुए जिन्होंने इंस्टाग्राम हैंडलर पर त्यागी समाज की बेटियों पर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उसके बाद पुलिस ने मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान ज्ञानेंद्र त्यागी, ऋतिक त्यागी, निखिल त्यागी, तुषार त्यागी आदि उपस्थित रहे।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179























