
👁 15 views Views
हापुड विधायक ने केंद्र की उपलब्धियों को गिनाया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ ब्लाक दफ्तर परिसर में मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा एवं जन कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत एक समारोह आयोजित किया गया।समारोह में ब्लाक स्तर पर कार्य कर रहे व्यक्तियों से जनसंपर्क कर सरकार की उपलब्धियों को साझा किया।समारोह स्थल पर सिंचाई, कम्पोजिट विद्यालय, रोजगार आदि की ओर से एक प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसका विधायक ने अवलोकन कर कार्य को सराहा।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख ममता तेवतिया, प्रशांत त्यागी उदय कंसल व नवी आबाद एडवोकेट आदि उपस्थित थे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























