
👁 11 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गढ़मुक्तेश्वर में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले और मारपीट हुई। गाली गलौज के दौरान क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बन गई। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मामला सोमवार की रात का बताया जा रहा है जब गढ़ कस्बे में विवाद हो गया। विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान जमकर गाली गलौज मारपीट हुआ जिससे क्षेत्र वासियों और राहगीरों में दहशत की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























